महिला के साथ रेप कर बनाई अश्लील वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Jul, 2020 02:44 PM

सोनीपत में महिला के साथ रेप कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार ....

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत में महिला के साथ रेप कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। ताकि उससे मामले में गहनता से पूछताछ की जा सकें, आरोपी नरेंद्र गांव महलाना का रहने वाला है।

पुलिस की गिरफ्त में दिखाई देने वाला यह शख्स गांव महलाना का रहने वाला नरेंद्र है, नरेंद्र ने पहले तो एक महिला के साथ रेप किया और उसके बाद उसकी वीडियो बनाकर अपने साथियों में वायरल कर दी। महिला ने इसकी शिकायत सोनीपत महिला थाना पुलिस में की और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस को गिरफ्तार कर लिया और इसे कोर्ट पेशकर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी पूनम हुड्डा ने बताया कि हमें एक महिला ने शिकायत दी थी कि गांव महलाना के रहने वाले नरेंद्र नाम के शख्स ने उसके साथ रेप किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल की, हम ने महिला की शिकायत मिलने के बाद रेप आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उससे गहनता से पूछताछ की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!