वर्दी दागदार: पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर महिला हेड कांस्टेबल से किया Rape, नशे में था आरोपी

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2024 09:20 PM

policeman raped the female head constable

हिसार से महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है

हिसार: हिसार से महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी पुलिस ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका रेप किया है, इसके बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये भी ऐंठे हैं।

 जानकारी के मुताबिक, महिला हेड कांस्टेबल का कहना है कि उसके पति को नशे की लत है, जिसकी वजह से वह अपने पति से अलग रहती है। पीड़ित महिला का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी से उसकी अच्छी जान पहचान थी और आरोपी का उसके घर आना जाना भी था।

पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसकी तबीयत खराब थी,तो आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर दवा बहाने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला दिया और वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप किया, उसका वीडियो बना लिया और उससे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए।  पीड़ित महिला ने अपने बयान में यह भी बताया है कि आरोपी पुलिसकर्मी  और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट भी कर चुके हैं। आरोपी ने उसकी 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ भी की है। हिसार महिला थाने की इंचार्ज सीमा का कहना है कि महिला हेड कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है,आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!