पानीपत में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी के हाथ में हुआ दर्द, सिविल अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Manisha rana, Updated: 22 May, 2023 12:19 PM

policeman had pain in his hand died in civil hospital

पानीपत जिले में पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पानीपत : पानीपत जिले में पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर तुरंत परिजन भी सोनीपत घर से पानीपत पहुंचे। शव का पंचनामा भरवा कर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।


हाथ में हुआ दर्द, सिविल अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी देते हुए संदीप ने बताया कि वह सोनीपत की गोहाना तहसील के गांव लाठ का रहने वाला है। वह हरियाणा पुलिस में तैनात है। उसकी ड्यूटी रोहतक जिले में हैं। उसका भाई भगत पानीपत पुलिस में सेवारत था। वह ईएचसी के पद पर था। जिसकी इन दिनों ड्यूटी डायल 112 पर बतौर ड्राइवर लगी हुई थी। रविवार की रात को भी वह ड्यूटी पर तैनात था। वह साथी कर्मियों के साथ गश्त पर था। वह रात करीब 3:30 बजे वह चाय पी रहा था। तभी उसने साथी कर्मियों को बताया कि उसके हाथ में दर्द हो रहा है। जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। जहां उन्हे भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन लगाया। उस समय तक को वह ठीक था। लेकिन सुबह करीब 4 बजे डॉक्टरों ने भगत को मृत घोषित कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!