पलवल में थाना प्रभारी गिरफ्तार, युवक के साथ की थी क्रूरता की सारी हदें पार

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Apr, 2025 04:41 PM

police station incharge arrested in palwal

पलवल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक ऐसे थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है जिसने ठगी के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक के साथ प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी थी।

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक ऐसे थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है जिसने ठगी के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक के साथ प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी थी। 

यह घटना दिसंबर 2024 की है जिसके चलते अब जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 को एक युवक को ठगी के आरोप में हिरासत में लिया गया था और राधेश्याम जो तत्कालीन शहर थाना प्रभारी थे। उन्होंने उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उनको मिर्च का घोल पिलाया था और इंजेक्शन के माध्यम से उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का घोल डाला था। जिस पर पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दिए और अब जांच के बाद पीड़ित युवक द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी राधेश्याम पर लगाए गए आरोप सही पाए गए जिसके चलते थाना प्रभारी राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अभी जांच जारी है कि किसी अन्य कर्मचारी की तो इसमें संलिप्तता नहीं है। अगर किसी और की भी इसमें संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!