पुलिस ने 6 दिन से गायब हुए बिजनेसमैन का शव नैनीताल से किया बरामद, परिजनों ने लगाए ये आरोप
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 06 Jun, 2023 07:18 PM

शहर के सेक्टर 15 से अपहरण हुए बिजनेसमैन नागेंद्र का शव लेकर पुलिस पहुंच गई,जहां उसके परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया।
फरीदाबाद(अनिल राठी): शहर के सेक्टर 15 से अपहरण हुए बिजनेसमैन नागेंद्र का शव लेकर पुलिस पहुंच गई,जहां उसके परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया,लेकिन पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव को लिया और अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस आरोपी को पकड़ने में रही नाकाम
वहीं नागेंद्र का अपहरण फरीदाबाद के सेक्टर 15 की मार्केट से उस समय हुआ जब नागेंद्र का ड्राइवर बंसी उसके साथ गाड़ी में था। बंसी की शिकायत पर पुलिस ने नागेंद्र को ही बिजनेस पार्टनर पंकज के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन फरीदाबाद पुलिस आरोपी पंकज को पकड़ने में नाकाम रही और छठे दिन नैनीताल के ताल पट्टी इलाके से उसके शव को लगभग डेढ़ सौ फुट गहरी खाई से बरामद किया। मृतक नागेंद्र की बहन निशा जो कि गुरुग्राम पुलिस में सहायक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हैं बताया कि वह पूरे प्रकरण में पुलिस के साथ रही। पुलिस ने उनका सहयोग भी किया, लेकिन अगर पुलिस और तत्परता से दिखाती तो शायद आरोपी पंकज फरीदाबाद पार नहीं कर सकता था।
इस मामले में पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई को सेक्टर 15 इलाके से नागेंद्र का अपहरण किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी के पीछे लगी हुई थी जिसमें फरीदाबाद पुलिस ने लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें आरोपी पंकज ही बार-बार दिखाई दे रहा था। फिलहाल मृतक नगेंद्र के शव को नैनीताल इलाके से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है ।सूबे सिंह ने अपहरण और हत्या की वजह को पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस आरोपी पंकज को जल्द गिरफ्तार कर लेगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

बिना कुछ बताए घर से गायब हो गया था बुजुर्ग, फिर मिली सूचना...परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

विदेस में लापता हुआ बराड़ा का युवक, 12 दिनों से कोई सुराग नहीं... बेबस परिजनों ने PM और CM से लगाई...

Hisar : फीस बढ़ोतरी पर भड़के छात्र, GJU यूनिवर्सिटी में 6 घंटे तक किया हंगामा, पुलिस से हुई झड़प

खाकी पर लगा 'कत्ल' का दाग: पुलिस की हिरासत के बाद नाले में मिला युवक का शव, ASI पर हत्या का केस...

अंबाला पुलिस की 'स्ट्राइक': जुए के अड्डे पर रेड, 8 गिरफ्तार...दांव पर लगे 21 हजार बरामद

गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 64 सिलेंडर बरामद, आरोपी काबू

'शोले' जैसा ड्रामा: 3 दिन से 250 फीट ऊंचे टावर पर डटा किसान, विधायक गायब और प्रशासन बेबस...

रेवाड़ी में MP की महिला ने दी जान, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा...पुलिस को परिजनों का इंतजार

नहर में मिला बुजुर्ग का शव, 3 दिन पुरानी बॉडी, पंजाब से बहकर आने की आशंका...72 घंटे बाद होगा...

युवकों से परेशान होकर छात्रा ने किया था आत्महत्या का प्रयास, 6 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम