चैकिंग के दौरान कार से साढ़े 77 लाख रुपए बरामद, चालक नहीं दे पाए कोई ब्यौरा (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 01 Oct, 2019 02:33 PM

सोनीपत के नेशनल हाइवे एक पर प्रसाशन को देर रात मिली बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा एक्ससीयूवी गाड़ी से पैसो की खेप बरामद हुई है। कार

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के नेशनल हाइवे एक पर प्रसाशन को देर रात मिली बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा एक्ससीयूवी गाड़ी से पैसो की खेप बरामद हुई है। कार सवार 4 युवकों से 77 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपियो की पहचान हर्ष, ओमप्रकाश व अमन के रूप में हुई जो पानीपत के रहने वाले है और एक अन्य दीपक सोनीपत के गन्नौर का रहने वाला है।

जांच अधिकारी ने बताया कि देर रात एक महिंद्रा एस यू कार को रोका गया था। उसमें से दो युवक उतरे जिन्हें चेकिंग की बात कही गई तो उन्होंने चेकिंग करवाई और उसके बाद डिग्गी से एक बैग से 77लाख की नकदी बरामद हुई है। वहीं पूरे मामले में जब यह शांतिपूर्ण और सही जवाब नहीं दे पाए तो उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है ।

सभी अधिकारी पूरे मामले में गहनता से जांच कर रहे हैं। सोनीपत प्रसाशन  मामले की जांच कर रहा है वहीं पुलिस जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक गाड़ी से 77लाख की नकदी बरामद हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!