हरियाणा में खाकी दागदार: शादी का झांसा देकर पुलिस कर्मी बनाता रहा युवती को हवस का शिकार, ऐसे खुली पोल

Edited By Isha, Updated: 03 Dec, 2024 08:02 AM

police personnel kept making the girl a victim

करनाल में एक और पुलिस कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपित पुलिस कर्मी मधुबन पुलिस एकेडमी में तैनात है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।

करनाल: करनाल में एक और पुलिस कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपित पुलिस कर्मी मधुबन पुलिस एकेडमी में तैनात है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।  गौर रहे कि इससे पहले दो पुलिसकर्मी पर पहले ही दुष्कर्म के केस दर्ज हैं। हालांकि दोनों मामले की पीड़िता मामले की जांच धीमी होने की शिकायत कर चुकी हैं। इसके बाद भी मामलों की चाल कछुआ गति से चल रही हैं।

ताजा मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने मधुबन स्थित पुलिस एकेडमी में तैनात पुलिस कर्मी अमित पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित से उसकी जान पहचान इसी वर्ष अप्रैल महीने में हुई। जिसके बाद आरोपित उसे शादी का झांसा देकर करनाल और घरौंडा स्थित होटल में मिलता रहा और दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर आरोपित हर बार बहाने बनाता रहा। इसके बाद आरोपित ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद वह ब्लैकमेल करता रहा। 

युवती ने बताया कि जब उसने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो आरोपित अपनी ऊंची पहुंच की धमकी देता था। कहता था कि एक पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत करने पर भी उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उल्टा उसकी ही बदनामी होगी। हाल ही में दो पुलिस कर्मियों पर दुष्कर्म करने के मामले दर्ज होने बाद युवती ने हिम्मत दिखाई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!