7 राइस मिलों में हुए धान घोटाले की जांच को लेकर अब पुलिस ने कसी कमर, जल्द उठेगा मामले से पर्दा

Edited By Isha, Updated: 23 Nov, 2025 02:26 PM

police now gear up to investigate the paddy scam at 7 rice mills

सात राइस मिलों में हुए धान घोटाले की जांच के लिए एमपी कमलदीप गोयल ने शनिवार को एसआईटी गठित कर दी। यह एसअइंटी डीएसपी रजत गुलिया के नेतृत्व में बनाई गई है।

यमुनानगर: सात राइस मिलों में हुए धान घोटाले की जांच के लिए एमपी कमलदीप गोयल ने शनिवार को एसआईटी गठित कर दी। यह एसअइंटी डीएसपी रजत गुलिया के नेतृत्व में बनाई गई है।

इस कमेटी में डीएसपी के साथ सीआईए-वन इंचार्ज राजकुमार व संबंधित थाना के एसएच ओ शामिल किए गए हैं। अब यह एसआईटी पर निर्भर करता है कि वह घोटाले से पर्दा कितने दिनों में उठाती है। उधर, राइस मिलों में हो रही धान की फिजिकल बेरिफिकेशन भी अब पुलिस की मौजूदगी में ही होगी।

जानकारी के अनुसार राइस मिलर संदीप सिंह की प्रतापनगर स्थित राइस मिलों में 13 नवंबर को धान का बड़ा घोटाला पकड़ा गया था। रणजीतपुर मंदी में एक और बड़ा घोटाला करने की तैयारी हो रही थी। रणजीतपुर मंडी में 11 नवंबर की रात 12 से अधिक ट्रकों में धान भर कर लाया गया था। बोरियों में लाया गया या धाम अगले दिन मंडी में बेचने की तैयारी हो रही थी। परंतु उसी दिन प्रतापनगर की चार राइस मिलों में करोड़ों रुपये का धान पकड़ा गया जिस कारण रणजीतपुर मंडी में लाए गए धान की बोली नहीं करवाई जा सकी।


धान मामले में दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए डीएसपी रजत गुलिया के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है। गबन में जी भी संलिप्त होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर। पकड़ा गया जिस कारण रणजीतपुर मंडी में लाए गए धान की बोली नहीं करवाई जा सकी।

धान की हजारों बोरियां रणजीतपुर मंडी में ही तिरपाल के नीचे रखी हुई है। बताया जा रहा है कि यह भान राइम मिलर संदीप सिंगला का ही था। धान घोटाला होने के बाद संदीप सिंगला पकड़ से बाहर है। इसलिए उनको तरफ से कोई भी इस धान पर अपना हक जताने के लिए सामने नहीं आया है। घोटाले की जांच होनी चाहिए: भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू दिपाना का कहना है कि यह एक बड़ा घोटाला है। इसकी जांच होनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!