पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन लगाम', 9106 चालान काट दर्जनों वाहन किए इपाउंड

Edited By Harman, Updated: 28 Apr, 2026 01:25 PM

police launched operation lagaam in palwal issuing 9 106 challans impoundin

पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं है। पलवल पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों ऐसे वाहन इपाउंड किए हैं, जो अवैध सायरन, अवैध बत्ती, लाइट, पटाखा, ब्लैक फिल्म लगाकर  पलवल जिले में घूमते थे और शहर में माहौल खराब करते थे। कुल...

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं है। पलवल पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों ऐसे वाहन इपाउंड किए हैं, जो अवैध सायरन, अवैध बत्ती, लाइट, पटाखा, ब्लैक फिल्म लगाकर  पलवल जिले में घूमते थे और शहर में माहौल खराब करते थे। 

डीएसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश तथा सडक़ सुरक्षा हेतु विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों को इपाउंड कर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है।

उन्होंने बताया कि देखने में आया है कि कुछ वाहन चालक अपने वाहनों के पीछे कुछ शब्द, विधायक, सरपंच, जाति को अंकित करते हैं, जिससे समाज में गलत मैसेज जाता है। ऑप्रेरशन लगाम के अंतर्गत पांच टीमें गठित की गई। अभियान के तहत शराब पीकर गाडी चलाने वालों के खिलाफ 508 चालान, ब्लैक फिल्म के 1101 चालान, रेड एवं ब्लू लाइट के 16 चालान, मोडीफाइड बुलेट के 88 चालान,बिना नंबर प्लेट के 1157 चालान, विदआउट नंबर प्लेट के 1001 और प्रैसर हॉर्न के 114 चालान किए गए हैं। कुल 9106 चालान किए गए है। जुर्माना की अनुमानित राशी ढाई करोड़ रूपए बनती है। इनमें से साढे 11 लाख रूपए की राशी वसूल की जा चुकी है। इसके अलावा पुलिस द्वारा रील में गुंडागर्दी ना रोड पर मनमानी अभियान भी शुरू किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!