झज्जर दादरी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई रोडवेज की बस, पुलिस जवान की मौत(video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jan, 2018 11:30 AM

झज्जर दादरी मार्ग पर छुछकवास गांव के पास घने कोहरे के कारण हरियाणा रोडवेज की बस पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण बस में सवार हरियाणा पुलिस के जवान की मौत हो गई। वहीं बस के ड्राइवर अौर कंडक्टर समेत दर्जनभर सवारियां घायल हो गई। हादसे में घायल हुए 2 लोगों...

झज्जर(प्रवीण धनखड़): झज्जर दादरी मार्ग पर छुछकवास गांव के पास घने कोहरे के कारण हरियाणा रोडवेज की बस पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण बस में सवार हरियाणा पुलिस के जवान की मौत हो गई। वहीं बस के ड्राइवर अौर कंडक्टर समेत दर्जनभर सवारियां घायल हो गई। हादसे में घायल हुए 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। 
PunjabKesari
मृतक की पहचान हरियाणा पुलिस के जवान संदीप के रुप में हुई है। संदीप कबलाना गांव का रहने वाला था अौर दादरी जिले में तैनात था। वह सुबह के समय बस में सवार होकर ड्यूटी के लिए दादरी जा हा था। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक अौर घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!