Haryana: पंचकूला में पुलिस कांस्टेबल की मौत, ड्यूटी पर था तैनात, तभी आ धमकी मौत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 19 Oct, 2025 11:26 AM

police constable dies in panchkula accident news

हरियाणा के पंचकूला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर 18 अक्टूबर की रात ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर एक कंटेनर ड्राइवर ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दीपक को कुचल दिया।

डेस्कः हरियाणा के पंचकूला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर 18 अक्टूबर की रात ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर एक कंटेनर ड्राइवर ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दीपक को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे यमुनानगर की ओर रामगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच के लिए नाका लगाया था। एएसआई सोमनाथ और कांस्टेबल दीपक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर तेज रफ्तार में आया। पुलिस द्वारा टॉर्च से रुकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए सीधे कांस्टेबल दीपक को कुचल दिया। इसके बाद एक कार को टक्कर मारी और कंटेनर लेकर मौके से फरार हो गया।

मौके पर ही हो गई कांस्टेबल दीपक की मौत

एएसआई सोमनाथ ने बताया कि हादसे में कांस्टेबल दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने तुरंत कंटेनर का पीछा किया। आरोपी यमुनानगर रोड होते हुए रामगढ़ की ओर भागा, लेकिन मट्टावाली गांव के पास उसे पकड़ लिया गया और चंडीमंदिर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण के अनुसार, आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव दसईपुर निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

2023 में भर्ती हुआ था कांस्टेबल दीपक

कांस्टेबल दीपक, जींद जिले के पिल्लुखेड़ा गांव का निवासी था। वह वर्ष 2023 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था और अगस्त 2024 में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस में उसकी तैनाती हुई थी। दीपक शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। उसकी बड़ी बेटी है और छोटा बेटा केवल 10 माह का है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!