40 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहा था फरार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 03 Mar, 2023 11:04 PM

हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम ने पानीपत में दर्ज जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहे 40 हजार के इनामी बदमाश मनोज उर्फ बाबा निवासी उग्राखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
पानीपत(सचिन): हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम ने पानीपत में दर्ज जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहे 40 हजार के इनामी बदमाश मनोज उर्फ बाबा निवासी उग्राखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि इनामी बदमाश आरोपी मनोज उर्फ बाबा की धरपकड़ के लिए एएसपी क्राइम ब्रांच अमित दहिया की टीम आरोपी के संभावित ठीकानों पर लगातार दंबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी मनोज उर्फ बाबा को करनाल से काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2021 में थाना किला में दर्ज जबरन वसूली के मामले में आरोपी करीब 2 साल से फरार चल रहा था। फरवरी 2022 में आरोपी पर हरियाणा पुलिस मुख्यालय की ओर से 15 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी पर मार्च 2022 में थाना सेक्टर 13/17 में दर्ज जबरन वसूली के एक अन्य मामले में 25 हजार का इनाम गत दिनो घोषित किया गया था। गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

जॉर्जिया से डिपोर्ट हुआ 2 लाख का इनामी बदमाश वेंकट गर्ग,बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड का मुख्य आरोपी

3 लाख में टांग तोड़ने वाले 3 बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार!कार में घूम रहे थे चिप्पू गैंग के...

रोहतक में गर्दन कटी लाश मामला : 5 साल पुरानी रंजिश के चलते की थी युवक की हत्या, मामले में 2 आरोपी...

Encounter: कुरुक्षेत्र में बदमाशों के साथ CIA की मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार...बाल-बाल बचे ASI

हरियाणा की महिला की शिमला में हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने चलाई दनादन गोलियां

कैथल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट कर भाग रहे थे बदमाश... 3 की टांगों में लगी गोली

गन्नौर में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर, हेड कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी

सिरसा में प्रेम प्रसंग के चलते संदीप की हत्या मामले में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, घर में किया जबरन प्रवेश, नाबालिग सहित महिलाओं से...

फरीदाबाद में शराब ठेकेदार से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, कब्जे से फोन भी किया बरामद