दुनियाभर में पीएम मोदी का हो रहा सम्मान, कांग्रेस उनकी आलोचना कर देश का कर रही अपमान : चिराग पासवान

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Feb, 2026 05:02 PM

pm modi is being respected worldwide congress is insulting the country by criti

सोनीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के दौरे पर कहा कि

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निफ्टम संस्थान की जमकर तारीफ की। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के दौरे पर है तो विपक्षी दलों के नेता इस पर सवालियां निशान उठाने में लगे हैं तो इस दौरे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे विश्व में सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। चिराग पासवान आज सोनीपत के कुंडली में स्थित निफ्टम संस्थान में नेशनल कांफ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी का अपनाम करने में विपक्षी दल जुट जाता है और ये भूल जाता है कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनाम नहीं बल्कि बिना तथ्यों के देश का अपनाम कर रहा है। एआई समिट में जो प्रदर्शन हुआ उसमें देश का अपनाम हुआ है।

वहीं अमेरिका से ट्रेड डील पर चिराग पासवान ने कहा कि देश में विपक्ष लगातार यह भ्रम फैला रहा है कि देश के किसानों के हितों को दरकिनार किया गया है लेकिन सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखा है। विकसित भारत के संकल्प के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जो ट्रेड डील हुई है वो विकसित भारत संकल्प में अहम योगदान देगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!