प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की चिट्ठी के बाद केरल से आई सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और प्रदीप नरवाल की तस्वीर

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Nov, 2024 10:42 PM

picture of mp deependra hooda and pradeep narwal came from kerala

केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में हरियाणा के कईं नेता भी पहुंच चुके हैं। हालांकि हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इस बारे में पत्र जारी कर प्रदेश के कांग्रेस...

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में हरियाणा के कईं नेता भी पहुंच चुके हैं। हालांकि हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इस बारे में पत्र जारी कर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को बिना अनुमति वायनाड प्रचार के लिए जाने पर रोक लगाई थी। हरियाणा से कईं कांग्रेस नेता वायनाड में लोकसभा का उपचुनाव लड़ रही प्रियंका गांधी के वहां पहुंच रहे हैं। 

रोहतक सांसद दीपेन्द्र हुड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बवानीखेड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके प्रदीप नरवाल इन दिनों वायनाड में प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वायनाड से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सांसद दीपेन्द्र हुदा और प्रदीप नरवाल की तस्वीर सामने आई है। 
ये तस्वीर प्रदीप नरवाल के सोशल मीडिया अकाउंट से डाली गई है, तस्वीर में दीपेन्द्र हुड़ा भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें लिखा गया है “wayanadinte priyankari”.

दीपेन्द्र हुडा कांग्रेस आलाकमान में प्रियंका गांधी के नज़दीकी माने जाते हैं वहीं नरवाल प्रियंका गांधी की कोर टीम के सदस्यों में से एक हैं। प्रियंका गांधी के साथ दीपेन्द्र हुड़ा और प्रदीप नरवाल की चुनाव प्रचार वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

विनेश फौगाट भी चुनाव प्रचार के लिए वायनाड पहुँची हैं, उनकी भी वायनाड चुनाव प्रचार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पे वायरल हैं। 
वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव का मतदान 13 नवंबर को जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। केरल की वायनाड सीट 2008 से अस्तित्व में आई है। तब से वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है।

राहुल के इस्तीफे से सीट ख़ाली हुई है।

वायनाड में अब तक हुए चार चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं, जिसमें से राहुल गांधी ने दो बार जीत हासिल की है। यह सीट केरल राज्य में है जो वामपंथियों का गढ़ माना जाता है। लेकिन इस सीट पर वे कभी जीत नहीं पाए और हमेशा नंबर दो पर ही रहे हैं। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भी निर्वाचित हुए थे तो उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। चौधरी उदयभान का कहना है कि वायनाड में कार्यकर्ताओं की संख्या और काम को लेकर रणनीति बनाई गई है, उसके आधार पर जिम्मा सौंपा जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!