रानियां में व्यक्ति ने की खुदकुशी, मरने से पहले FB पर लाइव आकर मास्टर व ट्रांसपोर्ट संचालक पर लगाए ये आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2024 12:27 PM

person committed suicide in rania

रानियां शहर के श्याम कॉलोनी के नजदीक रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी मौत का जिम्मेवार अध्यापक व  ट्र्र्र्र्र्र्र्रांसपोर्ट कपंनी के संचालक को ठहराया है।

रानियां : रानियां शहर के श्याम कॉलोनी के नजदीक रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी मौत का जिम्मेवार अध्यापक व  ट्र्र्र्र्र्र्र्रांसपोर्ट कपंनी के संचालक को ठहराया है।

व्यक्ति की पहचान विनोद सोनी पुत्र रामेश्वर सोनी के रूप में की गई है। मृतक पेंचर लगाने का काम करता था। उसके दो बच्चें भी है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसके पति ने फांसी लगाई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उताकर जांच पड़ताल की व पुलिस कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए शव को सिरसा के सामान्य अस्तपताल भिजवा दिया है।

मृतक ने मरने से पहले फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि उसके एक प्लॉट पर पोहड़का के एक मास्टर ने कब्जा किया हुआ है। पिछले 2 वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़कर थक चुका है और उसका कोई साथ नहीं दे रहा है। इसके अलावा मृतक ने एक ट्रांसपोर्ट कपंनी के संचालक पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। मृतक ने वीडियो में बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो चुकी है और उसके पास रोटी खाने के पैसे नहीं बचे है जिसके कारण वह अपनी आजीविका चलाने मेंं असमर्थ है। परेशान होकर वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है और वह पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि मास्टर व ट्रांसपोर्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई करके उसे व उसके परिवार को न्याय दिलवाया जाएं। इस मौके पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी पूजा रानी के ब्यान पर उक्त मास्टर व ट्रांसपोर्ट संचालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!