लॉकडाउन: धारा 144 का उल्लंघन कर रहे लोगों को हटाने गई पुलिस पर हमला, वीडियो वायरल

Edited By Shivam, Updated: 29 Mar, 2020 06:11 PM

कोरोना संकट के चलते देश में लॉकडाउन के चलते पुलिस और प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फतेहाबाद के गांव बीघड़ में लॉक डाऊन के दौरान जमा हुए लोगों को हटाने गई पुलिस टीम पर गांव की महिलाओं सहित कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): कोरोना संकट के चलते देश में लॉकडाउन के चलते पुलिस और प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फतेहाबाद के गांव बीघड़ में लॉक डाऊन के दौरान जमा हुए लोगों को हटाने गई पुलिस टीम पर गांव की महिलाओं सहित कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी को चोटें भी आई हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव में कुछ लोग एकत्र होकर लॉक डाऊन और धारा 144 की अवेहलना कर रहे हैं। सूचना मिलने पर जब पुलिस कर्मी गांव में पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उनका विरोध किया और पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की गई। पुलिस ने इस मामले में 2 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 महिलाओं को काबू कर लिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!