डबल इंजन की सरकार के समय हरियाणा ने करी प्रगति: प्रवीण आत्रेय

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2024 07:23 PM

parveen attrey statement about goverment

मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने आम आदमी पार्टी की प्रैस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग हरियाणा के हक के एसवाइएल के पानी को देने से इंकार करते हैं उन्हें अचानक हरियाणा के किसान की चिंता क्यों होने लगी।  प्रवीण आत्रेय ने कहा...

 चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने आम आदमी पार्टी की प्रैस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग हरियाणा के हक के एसवाइएल के पानी को देने से इंकार करते हैं उन्हें अचानक हरियाणा के किसान की चिंता क्यों होने लगी।  प्रवीण आत्रेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को सर्वप्रथम हरियाणा के हक का पानी देना चाहिए।

आज़ प्रैस वार्ता में संजय सिंह हरियाणा में डबल इंजन सरकार का जिक्र कर रहे थे। परन्तु संजय सिंह इस तथ्य को नजरंदाज कर रहे थे कि आज़ हरियाणा की प्रगति का कारण प्रदेश की डबल इंजन सरकार है। आर्थिक क्षेत्र में आज़ हरियाणा पंजाब से बहुत आगे निकल चुका है। 2014 से पहले की स्तिथि पूरी तरह बदल चुकी है। आज़ हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय तथा जीएसडीपी पंजाब के मुकाबले कहीं ज्यादा है। यह सब डबल इंजन की सरकार की कार्यशैली के कारण हुआ है। आम आदमी पार्टी की फ़्री बिज़ पोलिटिक्स के कारण पंजाब और दिल्ली में सरकार तो बन गई थी। परन्तु आज़ दोनों जगह जनता परेशान हैं। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी केंद्र से पैसे मांगते हैं। 

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि खेलों में हरियाणा पंजाब से बहुत आगे है। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों के पदक पूरे देश में सर्वाधिक होते हैं। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि हरियाणा की जनता राजनीति रुप से बहुत जागरूक है। झूठ बोलने वालों को तुरंत पहचान लेती है। आम आदमी पार्टी तो सर से पांव तक झूठ में लिपटी पार्टी है। आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। झूठ के सहारे हरियाणा में राजनीति करने का ख्वाब पाले बैठे हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब और दिल्ली की सरकारें पोलिसी पैरालिसिस का शिकार हैं। आज़ हरियाणा का किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उठा कर मजबूत और सशक्त हो रहा है। हरियाणा में किसानों को गेहूं और धान के अतिरिक्त अन्य 12 फसलों पर एम एस पी का लाभ मिल रहा है। परन्तु पंजाब में केवल धान और गेहूं पर एम एस पी मिलती है। जो केंद्र सरकार द्वारा खरीदी जाती है। हरियाणा में लगातार औधोगिक निवेश बढ़ रहा है। पंजाब में निवेश आना तो दूर उधोग पलायन कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!