स्कूल जाने के लिए जिस बस का इंतजार कर रहा था मासूम उसी ने कुचला, मौत

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2019 02:55 PM

यमुनानगर में दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा हुआ है। जिस स्कूल बस का साढ़े तीन साल का मासूम इंतजार कर रहा था, उसी के पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित बस छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपित

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): यमुनानगर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा हुआ है जिसने 4 साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल जिस स्कूल बस का मासूम इंतजार कर रहा था, उसी के पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित बस छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। मासूम अपने माता-पिता का इकलौता था। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गांव गुंदियाना में दीदार सिंह का साढ़े तीन साल का बेटा विरेन सरस्वती नगर के टैगोर शांति निकेतन स्कूल में पढ़ता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर के पास ही सड़क पर बस के इंतजार में खड़ा था। बस आई तो वह चढऩे लगा।अभी वह ठीक से संभल भी नहीं पाया था कि चालक ने बस चला दी। इससे विरेन सड़क पर आ गिरा और बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया।

PunjabKesari


वही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है । इस मामले में स्कूल बस के चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!