हरियाणा के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी...सूबे में 1 से 2 डिग्री गिरा तापमान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 23 Jul, 2024 10:11 PM

orange alert for rain in 5 districts of haryana

हरियाणा सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 24 जुलाई यानी बुधवार के मौसम को लेकर अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट है...

डेस्कः हरियाणा सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 24 जुलाई यानी बुधवार के मौसम को लेकर अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उनमें पलवल, मेवात (नूंह), चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और यमुनानगर शामिल शामिल हैं। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक हिरयाणा के जिन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। जिससे मौसम ठंढा रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

हर जिले में 1 से दो डिग्री गिरा तापमान
प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही हर जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई हैं। मंगलवार को अंबाला में न्यूनतम तापमान 27.4 और अधिकतम 35.1, हिसार में न्यूनतम 27.3 और अधिकतम 38.7, करनाल में न्यूनतम 27 और अधिकतम 33.4, रोहतक में न्यूनतम 27 और अधिकतम 33.3, गुरुग्राम में न्यूनतम 27.5 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके साथ फरीदाबाद में न्यूनतम 28.8 और अधिकतम 36.2, सिरसा में न्यूनतम 29.6 और अधिकतम 39.8, भिवानी में न्यूनतम 28.7 और अधिकतम 34.8, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम 27.8 और अधिकतम 34, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम 27.4 और अधिकतम 37, पलवल में न्यूनतम 29 और अधिकतम 37.9, पानीपत में न्यूनतम 26.5 और अधिकतम 36.1, रेवाड़ी में न्यूनतम 27.9 और अधिकतम 36.1, यमुनानगर में न्यूनतम 24.8 और अधिकतम 38 डिग्री के अलावा सोनीपत में न्यूनतम 27.4 और अधिकतम 36.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!