Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Sep, 2023 03:14 PM

हरियाणा में बैक टू बैक चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। हरियाणा में जहां विपक्षी दल संगठन की मजबूती के लिए लगातार नियुक्तियां कर रहें हैं। अब सत्ताधारी भाजपा जो अपने बूथ स्तर तक के मजबूत संगठन के लिए जानी जाती है, उसमें...
चंडीगढ़: हरियाणा में बैक टू बैक चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। हरियाणा में जहां विपक्षी दल संगठन की मजबूती के लिए लगातार नियुक्तियां कर रहें हैं। अब सत्ताधारी भाजपा जो अपने बूथ स्तर तक के मजबूत संगठन के लिए जानी जाती है, उसमें भी नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रदेश स्तरीय तीन नियुक्तियां की हैं। जिसमें गुरुग्राम से संबंध रखने वाले अरुण यादव को प्रदेश आईटी सेल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा यमुनानगर निवासी आदित्य चावला को प्रदेश आईटी सेल संयोजक व महेंद्रगढ़ की पम्मी मोटन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। पम्मी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार हैं।
देखें लिस्ट-
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)