Edited By Shivam, Updated: 28 Feb, 2019 08:12 PM
गोहाना पहुंचे इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। उसे सबक सिखाना बहुत जरूरी है। इस समय जो हालात बने हैं उसमें पूरा राष्ट्र सरकार के साथ है। सरकार को आतंकवाद के खात्मे तक कार्रवाई को बंद...
गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना पहुंचे इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। उसे सबक सिखाना बहुत जरूरी है। इस समय जो हालात बने हैं उसमें पूरा राष्ट्र सरकार के साथ है। सरकार को आतंकवाद के खात्मे तक कार्रवाई को बंद नहीं करना चाहिए। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो का संगठन दूसरे दलों से बहुत अधिक मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में प्रदेश में इनेलो की ही सरकार बनेगी।
हांसी में होने वाली इनेलो की रैली को ओपी चौटाला करेंगे संबोधित
एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में गठबंधन टूटते व बनते रहते हैं। भविष्य में इनेलो के गठबंधन की संभावना पर चौटाला बोले राजनीति में सब कुछ संभव है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा हाल में पेश किए गए बजट को जनता के साथ छलावा बताया। चौटाला बोले अपने चुनावी घोषणा पत्र के वायदों को भूल चुकी है। प्रदेश में शिक्षा का सत्र गिरता जा रहा है।