बागियों पर भड़के ओपी चौटाला- 'पार्टी छोड़कर गए लोग गद्दार और बिच्छू'

Edited By Shivam, Updated: 29 Sep, 2019 10:13 PM

op chautala commented on rebels who left party are traitors and scorpions

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जो स्वार्थवश पार्टी छोड़ कर गए हैं, उन्हें किसी भी सूरत में दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा। ओमप्रकाश चौटाला आज फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जो स्वार्थवश पार्टी छोड़ कर गए हैं, उन्हें किसी भी सूरत में दोबारा शामिल नहीं किया जाएगा। ओमप्रकाश चौटाला आज फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनते ही ऐसे लोग पार्टी में दोबारा आने का प्रयास करेंगे, मगर कोई भी कार्यकर्ता इन लोगों की सिफारिश ले कर भी न आएं। 

उन्होंने पार्टी छोड़कर गए लोगों को गद्दार और बिच्छू की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि ये लोग पार्टी से गद्दारी करके गए हों। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और इनेलो तीन मुख्य पार्टियां प्रदेश में हैं। बाकी कुछ लोगों छोटे छोटे संगठन बनाए हुए हैं। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावों में पूरी शिद्दत से लग जाने को कहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!