ओ.पी चौटाला की धोखेबाज नेताओं से दो टूक- कहा दगाबाजों...(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 29 Sep, 2019 03:22 PM

ओम प्रकाश चौटाला आज सिरसा में कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचे यहाँ उन्होंने कहा की जिस तरह का माहौल है उससे एक बात तो साफ़ है की हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की बनेगी

डेस्कः ओम प्रकाश चौटाला आज सिरसा में कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचे यहाँ उन्होंने कहा की जिस तरह का माहौल है उससे एक बात तो साफ़ है की हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की बनेगी,वही चौटाला ने कहा की पार्टी को छोड़कर गए दगाबाजो को किसी भी हाल में वापिस नहीं लिया जायेगा। मेरे पास ऐसे लोगो की सिफारिश न लेकर आये,जबकि अभय चौटाला ने कल मीडिया में बयान दिया था की जो पार्टी में वापिस लौटना चाहता है उसके बारे में विचार किया जायेगा,वो हमारे पुराने साथी है।

सिरसा के इनेलो कार्यालय में जिला के इनेलो कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए ओम प्रकाश चौटाला ने कहा की सीधे तौर पर कहा की दगाबाजो की पार्टी में अब कोई जगह नहीं है,ये लोग सत्ता के लोभ में छोड़कर चले गए थे। अब दूसरे दलों में उनकी फजीहत हो रही है,चौटाला ने कहा की मुझे सुनने में आ रहा है की उन लोगो को अब वहां टिकट भी नहीं मिलेगी। वो लोग अब वापिस आने की कोशिश करेंगे। लकिन मैं आप सब लोगो को एक बात कहता हु मेरी पास ऐसे लोगो की सिफारिश लेकर न आये. जो चले गए अब उन्हें हम वापिस नहीं लेंगे।

कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए ओम प्रकाश चौटाला ने दावा किया की इस बार इनेलो की प्रदेश में सरकार बनेगी। चौटाला ने कहा की आज भाजपा और कांग्रेस से लोग परेशान है.इस दौरान ओम प्रकाश चौटाला ने एक बार फिर मनोहर लाल खटटर पर विवादित बयान दिया। ओ पी चौटाला ने कहा की हमारे आवारा पशुओ को खटटर कहते है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!