सामूहिक दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी धरा, भेजा जेल

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2022 11:24 AM

one accused arrested in gang rape case

महिला थाना पुलिस द्वारा एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कैथल: महिला थाना पुलिस द्वारा एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी लेडी इंस्पैक्टर नन्ही देवी की टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान करीब 19 वर्षीय आरोपी मुन्नारेहडी निवासी धीरज के रूप में हुई। 

थाना पूंडरी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत अनुसार उसकी धीरज उपरोक्त के साथ दोस्ती थी। 17 फरवरी को आरोपी धीरज तथा उसके 2 दोस्त मनोज व गुल्लू ने उसको कैथल-ढांड रोड स्थित एक होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पूछताछ दौरान वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ उपरांत आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!