एक तरफ देश में हाहाकार, दूसरी तरफ न लाइन, न इंतजार, हरियाणा में यहां बिना किल्लत के मिल रहा सिलेंडर...

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Apr, 2026 07:04 PM

on one hand there is chaos in the country on the other hand there is no queue

एक तरफ जहां गैस सिलेंडर के लिए पूरे भारत में हाहाकार मचा हुआ है वहीं हरियाणा में एक जिले में घरेलू गैस सिलेंडर

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : एक तरफ जहां गैस सिलेंडर के लिए पूरे भारत में हाहाकार मचा हुआ है वहीं हरियाणा में एक जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। यहां एचपी गैस एजेंसी पर धड़ल्ले से ग्राहकों को गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। जींद जिले के जुलाना कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। उपभोक्ताओं को यहां पर न तो लाइन लगानी पड़ती और न ही किसी प्रकार की गाड़ी का इंतजार करना पड़ता। आते ही मात्र 3 मिनट में उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं।  

जहां बड़े-बड़े शहरों में लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है वहीं जुलाना एजेंसी पर आते ही लोगों को सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं गैस सिलेंडर लेने आये उपभोक्ताओं ने बताया कि वह जुलाना HP गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए आये थे। मात्र 3 मिनट में सिलेंडर मिल गया। 

PunjabKesari

एजेंसी मैनेजर सचिन ने बताया कि गैस के लिए जो हाहाकार मची हुई हमारे पास गैस की कोई कमी नहीं है। यह सिर्फ जनता को पैनिक बनाने के लिए सोशल मीडिया पर गैस की कमी दिखाई जा रही है। हमारे पास सिलेंडरों का अच्छे से स्टॉक आ रहा है और उपभोक्ताओं को सही तरीके से सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

सिलेंडर की बुकिंग करवाओ और 5 मिनट में हमारी एजेंसी से सिलेंडर ले जाओ। उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ पैनिक बनाया जा रहा है कि हमारे पास सिलेंडर नहीं आ रहा है लेकिन हमारे पास भरपूर मात्रा में सिलेंडर आ रहे हैं। आप बुकिंग कराओ और सिलेंडर ले जाओ।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!