Edited By Gourav Chouhan, Updated: 20 Sep, 2022 04:54 PM
शहर के छोटू राम धर्मशाला में किसानों की बैठक हुई। जिसमें किसान नेता गुरनाम चढूनी ने शिरकत की। इस दौरान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई।
सोनीपत(सन्नी मलिक): शहर के छोटू राम धर्मशाला में किसानों की बैठक हुई। जिसमें किसान नेता गुरनाम चढूनी ने शिरकत की। इस दौरान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई। जिसमें तय किया गया कि आने वाले 28 तारीख को सभी जिला मुख्यालयों पर किसान आधे नंगे होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
सरकार ने किसानों से किए वादों को नहीं निभाया: चढूनी
वहीं गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार ने जो भी वादा किसानों से किया था। उसे पूरा नहीं किया। कहीं न कहीं किसानों के साथ खिलवाड़ किया गया है। जो आने वाले समय में सरकार को भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही चढूनी ने कहा कि केंद्र सरकार चीते लेकर आई है। जिसका जोरों से प्रचार हो रहा है। लेकिन इतना प्रचार गलत है। सरकार को उसे बंद करवा देना चाहिए।
चढूनी ने कहा गौ माता के सेवकों को लंपी से बचना चाहिए
इसके साथ ही गाय में आई लंपी बीमारी को लेकर गुरनाम सिंह ने कहा कि गौ सेवक सिर्फ गाय माता ने नाम पर ही दबंगई करते है। अगर कोई भी दूध के लिए गाय लेकर जाता है तो उसकी गाड़ी रुकवाकर गाय उतरवा लेते है। ऐसे गौ सेवकों को इस समय सामने आना चाहिए। अपने जेब से पैसा लगाकर गौ माता की लंपी जैसी बीमारी से रक्षा करनी चाहिए। जिससे पता चल जाता कि वो कितने बड़े गौ माता के सेवक है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार को जल्द ही दवा बनाकर फ्री इलाज शुरु करवा देना चाहिए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)