बारिश का कहर जारी: एक आशियाना और टूटा, बुजुर्ग की मौत

Edited By Shivam, Updated: 24 Sep, 2018 05:32 PM

old man died due to roof collapse accident

कुरुक्षेत्र के गांव शरीफ गढ़ में लगातार चल रही बरसात का कहर देखने को मिला। गांव में एक गरीब का आशियाना बरसात ने छीन लिया, वहीं घर के बुजुर्ग...

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र के गांव शरीफ गढ़ में लगातार चल रही बरसात का कहर देखने को मिला। गांव में एक गरीब का आशियाना बरसात ने छीन लिया, वहीं घर के बुजुर्ग मुखिया की छत की नीचे दबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जब पूरा परिवार मकान में सोया हुआ था, सोमवार सुबह से पहले मकान ढह गया, जिसमें 55 वर्षीय हरदेव सिंह की मौत हो गई। वहीं हरदेव सिंह का परिवार सरकार से मदद की फरियाद लगा रहा है।

PunjabKesari

परिवार का कहना है कि कई महीने पहले उन्होंने अपने कच्चे मकान को पक्का करवाने के लिए और आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी गुहार को नजरअंदाज कर दिया गया। आखिरकार लगातार हुई बरसात ने अपना कहर उनके परिवार पर ढा दिया।

PunjabKesari

उधर अब गांव के सरपंच दीदार सिंह ने कहा कि वह सरकार से फरियाद लगाएंगे ताकि पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक मदद मिले। ताकि पीड़ित परिवार के मकान को पक्का किया जा सके। उन्होंने बताया कि फार्म भरा हुआ है लेकिन सरकारी तंत्र की इस लापरवाही का खामियाजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!