हरियाणा में अब इतने घंटे आएगी बिजली, जानें घरों और खेतों का निर्धारित समय

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Apr, 2025 05:46 PM

now electricity will be available for this many hours in haryana know time

हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, वहीं प्रदेश में बिजली सप्लाई कम कर दी गई है। बिजली निगम ने घरेलू और कृषि के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। अब बिजली आपूर्ति खेतों में 8 घंटे तो घरेलू सप्लाई 16 घंटे की गई है।

चंडीगढ़ : हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, वहीं प्रदेश में बिजली सप्लाई कम कर दी गई है। बिजली निगम ने घरेलू और कृषि के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। अब बिजली आपूर्ति खेतों में 8 घंटे तो घरेलू सप्लाई 16 घंटे की गई है। जिसके निर्देश सभी जिलों के सुपरिटेंडिंग इंजिनियर को पत्र भेजकर दिए गए हैं। इस नियम के अनुसार चारों मंडलों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई निर्धारित होगी। बता दें कि कुरुक्षेत्र जिला पंचकूला मंडल में आता है, वहीं करनाल, पानीपत रोहतक मंडल में आते हैं।

घर का समय 

हिसार: शाम साढ़े 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक, दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक.
रोहतक: शाम पौने 7 बजे से सुबह पौने 7 बजे तक, दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक. 

पंचकूला: शाम 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक, दिन में साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक.
दिल्ली: शाम सवा 6 बजे से सुबह सवा 6 बजे तक, दिन में साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक.

खेती का समय 

रोहतक: रात पौने 11 बजे से सुबह पौने 6 बजे तक, शाम को पौने 6 बजे से पौने 7 बजे तक. 
हिसार: रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक, शाम को सवा 5 बजे से सवा 6 बजे तक. 

पंचकूला: रात साढ़े 10 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक, शाम को 6 बजे से 7 बजे तक.
दिल्ली: रात सवा 11 बजे से सवा 6 बजे तक, शाम को 5 बजे से 6 बजे तक.

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!