दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हरियाणा के नवनिर्वाचित मेयर(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 22 Dec, 2018 06:59 PM

हरियाणा के पांचों जिलों में निगम चुनाव में जीत के बाद आज पांचों मेयरों ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान अमित शाह ने दिल्ली में नये मेयरों के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा के...

दिल्ली (ब्यूरो): हरियाणा के पांचों जिलों में निगम चुनाव में जीत के बाद आज पांचों मेयरों ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान अमित शाह ने दिल्ली में नये मेयरों के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला,संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, संजय भाटिया, संदीप जोशी भी शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि अमित शाह ने नये चुने गए मेयरों को जीत की बधाई दी। वहीं आगे भी जनता की सेवा करने और वोटरों के बीच ज्यादा से ज्यादा जाकर जनता की भलाई के काम करने का पाठ भी पढ़ाया। बैठक के बाद जैन ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से सभी नवनिर्वाचित मेयरों की मुलाकात हुई है। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम के रास्ते से ही सत्ता की कुर्सी तक जाते हैं, उन्होंने कहा कि रोहतक में हुड्डा की करारी हार हुई है।

PunjabKesari

अनिल जैन ने कहा कि करनाल में बीजेपी मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता को हराने के लिए बीजेपी बनाम सभी पार्टियां हो गई थी, लेकिन फिर भी हरा नहीं सके। उन्होने कहा कि हिसार में भी कुलदीप बिश्नोई और जिंदल परिवार ने पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन वहां पर भी गौतम सरदाना ने अपने विरोधियों को अच्छे मतों से पटखनी दी है।

जैन ने यहां पर कहा कि लोग तो जीत के लिए सर्वे और सैंपल करवाते हैं, लेकिन हरियाणा में बीजेपी मेयरों की जीत से सब कुछ सामने आ गया है। यहां पर किसी सर्वे या सैंपल की जरुरत के बिना ही जनता ने बीजेपी को चुना है। उन्होने सबसे बड़ी जीत के लिए पानीपत से नवनिर्वाचित मेयर अवनीत कौर को बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!