पड़ोसी ने माता-पिता और बेटियों को पीटकर किया लहूलुहान, वीडियो हुआ वायरल

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 01:30 PM

neighbor bans parents and daughters video goes viral

फरीदाबाद में माता पिता और दो बेटियों को पीट-पीटकर लहूलुहान करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो मंगलवार की रात का फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी इलाके का है। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जब पड़ताल की गई

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में माता पिता और दो बेटियों को पीट-पीटकर लहूलुहान करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो  गांधी कॉलोनी इलाके का है। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि दो पड़ोसियों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद दोनों ही पड़ोसी आपा खो बैठे जिसके चलते जमकर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले। वीडियो में वायरल हो रहे पक्ष की तरफ से माता ,पिता 3 बेटियों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

पुलिस के मुताबिक पुलिस मामले में एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है, लेकिन घटना की वीडियो बनाने वाले किसी शख्स ने यह वीडियो वायरल कर दी जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में है।चश्मदीदों की मानें तो घायल परिवार को पड़ोस के ही कुछ युवक बुरी तरह पीट रहे थे जिसके बाद उन्होंने बीच में आकर उनका बीच बचाव किया तब तक वह लोग इन्हें बुरी तरह घायल कर चुके थे।


जब दूसरे पक्ष ने देखा कि उनकी वीडियो बनाई जा रही है तो वह लोग मौके से भाग गए घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई तत्परता नहीं दिखाई और ना ही इन्हें कोई कार्रवाई का आश्वासन दिया वे चाहते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!