रहस्यमयी बुखार से हुसैनी गांव में मचा हड़कंप, दो महिलाओं की मौत

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2019 09:25 AM

mysterious fever rages in hussaini village two women dead

गांव हुसैनी में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप जारी है, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ गए हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। बीमारी से अब तक 2 महिलाओं की मौत भी हो चुकी है और दर्जनों विभिन्न .........

नारायणगढ़ (धर्मवीर) : गांव हुसैनी में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप जारी है, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ गए हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। बीमारी से अब तक 2 महिलाओं की मौत भी हो चुकी है और दर्जनों विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में दहशत का माहौल है।

वहीं एस.डी.एम. नारायणगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाह से लोगों में भारी रोष है। गांव वासियों ने बताया कि 50 से ज्यादा गांव के लोग इस बीमारी की चपेट में हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है, कुछ का इलाज चल रहा है। पिछले एक सप्ताह में गांव के 35 लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल, पी.जी.आई., सैक्टर-6  में ले जाया गया। यह सिलसिला बदस्तुर जारी है।

इस बीमारी से पीड़ित एक महिला अंग्रेजो देवी पत्नी महिन्द्र सिंह व अमरजीत कौर पत्नी जसपाल की मौत हो चुकी है। गांव  हुसैनी के सरपंच रामकरण का कहना था कि यह बीमारी 6 दिन पहले आई है। 2 की मौत हो चुकी है। इस बीमारी का पहले 2-3 दिन बुखार होता है। स्थिति खराब हो जाती है। अभी पता नहीं चल रहा किस तरह की बीमारी है।

20 लोग अभी बीमार है। हर रोज 4 के करीब बीमार हो रहा है। 2 दिन पहले ए.एन.एम. आई थी तब गोलियां आदि दवाई दे गई थी। वह टाइफाइड बता रही थी लेकिन यह भी पता नहीं चल रहा, क्या बीमारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!