हत्या के मामले में हुए जबरदस्त खुलासा: 500 रूपये के लिए दोस्त बना हत्यारा

Edited By Shivam, Updated: 17 May, 2020 04:06 PM

गोहाना के खानपुर गांव में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने जबरदस्त खुलासा किया है। युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही निकला, जो 500 रूपए की खातिर उसकी जान का दुश्मन बन गया। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर...

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना के खानपुर गांव में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने जबरदस्त खुलासा किया है। युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही निकला, जो 500 रूपए की खातिर उसकी जान का दुश्मन बन गया। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी के मामले में पहले भी जेल काट चुका है, जो एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था।

गोहाना के खानपुर गांव में दो दिन पहले हुई राहुल नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अनिल खानपुर गांव का ही रहने वाला है और मृतक राहुल का दोस्त है। पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि राहुल और अनिल के बीच 500 रुपए का लेनदेन किसी मोबाईल को लेकर था। इसी रंजिश के चलते अनिल ने मौका पाकर राहुल की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। 

पुलिस ने आरोपी को आज रविवार को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे गोहाना सदर थाना के एसएचओ मोहन ने बताया अनिल नशे का आदी है और एक चोरी में मामले में 6 महीने की जेल काट चुका है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!