फरीदाबाद में हत्यारोपी पति गिरफ्तार, प्यार में बाधा बनी पत्नी अरफीना को उतारा था मौत के घाट

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Dec, 2022 09:04 AM

murder accused husband arrested in faridabad

फरीदाबाद जिले में प्यार में बाधा बनी पत्नी की प्रेमिका व अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने काबू कर लिया है...

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में प्यार में बाधा बनी पत्नी की प्रेमिका व अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी 15 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

मृतका के भाई हमीद निवासी अहलवाड़ी राजस्थान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बहन अरफीना की शादी साल 2010 में उटावड़ निवासी जाकिर हुसैन से हुई थी। उसके दो बच्चे थे। इस बीच पेशे से डॉक्टर जाकिर हुसैन ने अपना क्लीनिक खोल दिया। जिसमें बीसरू गांव की शमा को नर्स के रूप में नौकरी पर रख लिया। जिससे उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इस बात की जानकारी अरफीना को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। उसके बाद में 11 सितंबर 2021 को अपने प्रेम में बाधा बनने पर प्रेमिका बीसरू निवासी शमा और छह अन्य लोगों के साथ मिलकर अरफीना की हत्या कर दी थी। उसकी हत्या चुन्नी से गला घोंटकर की गई थी।

वहीं इस मामले में आरोपी जाकिर हुसैन उसी दिन से फरार था। जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पूछताछ के दौरान उससे उसकी प्रेमिका शमा और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जाएगी। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!