सांसद खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रैक्टर इनाम देंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल- नायब सैनी

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Feb, 2024 07:28 PM

mp will give tractor prize to the winning team in sports competition

खेल और खेती में हरियाणा नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। मनोहर सरकार की नीतियों से जहां खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी मैडल लाकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं किसान अपनी मेहनत के दम पर देश और प्रदेश को विकास की राह पर तेजी से बढ़ा रहे हैं।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): खेल और खेती में हरियाणा नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। मनोहर सरकार की नीतियों से जहां खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी मैडल लाकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं किसान अपनी मेहनत के दम पर देश और प्रदेश को विकास की राह पर तेजी से बढ़ा रहे हैं। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नशा की प्रवृति से दूर करने के लिए खेलों इंडिया के माध्यम से युवाओं को प्लेटफार्म दिया। इसी के तहत कुरूक्षेत्र लोकसभा में सांसद खेल प्रतियोगिता शुरू की गई जिसका सेमीफाइनल मैच  23 फरवरी को और फाइनल मैच 24 फरवरी को कैथल पुलिस लाइन में होगा।

नायब सैनी ने कहा कि 23 फरवरी को हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब स्पर्धा का शुभारंभ करेंगे तथा 24 फरवरी को प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल इंडो फार्म 55 हार्स पाॅवर और 40 हाॅर्स पाॅवर का ट्रैक्टर ईनाम में देंगे। श्री सैनी ने कहा कि खेलों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कैथल जिला कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के निमित्त संगनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की नीति युवाओं को आगे बढ़ाने की है। प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों इंडिया के माध्यम से युवाओं को मंच प्रदान किया जिससे हमारे युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल ला रहे हैं। सांसद खेल प्रतियोगिता के बारे में बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि ये  खेल स्पर्धा 12 फरवरी से जारी है और इनमें ब्लाॅक स्तर से युवाओं ने भाग लिया है।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच रही है कि युवाओं को खेलों के माध्यम से ऐसा मंच दिया जाए जिससे हमारे युवा स्वस्थ और मजबूत बनें और नशा की प्रवृति से दूर रहे। उन्होंने कहा कि नशा से युवाओं का शरीर और स्वास्थ्य दोनों खराब होते हैं साथ ही परिवार को भी बड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा सिस्टम बनाया है जिससे पहली बार 2014 के बाद देश के अंदर बड़ी संख्या में मेडल आ रहे हैं। हरियाणा के अंदर मनोहर सरकार खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मनोहर सरकार 6 करोड़, 4 करोड़ और 2 करोड़ रुपये का इनाम दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में अनेकों खेल नर्सरिया खोली हैं। सरकार की सोच है कि जीरो ग्राउंड से खिलाड़ियों का आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का सम्मान बढ़ा रहे हैं।

नायब सैनी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पिछले साल भी कराई गई थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्तर पर स्पर्धा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि खेलों की तैयारियों को लेकर कैथल में कोर कमेटी की आज जो बैठक हुई है उसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गई है। आज की इस बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैथल जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, राव सुरेंद्र, राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना, सुरेश राविश, तेजवीर सिंह, चेयरमैन हैफड कैलाश भगत, तुषार ढांडा, रवि तारावली, कुलवंत बाजीगर, अरूण सर्राफ, मनीष कठवाड़ आदि उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखकर कांग्रेस का हाजमा खराब हो गया है। हालात यहां तक पहुंच गए है कि अब कांग्रेस को गरीबों का विकास और गरीबों की खुशहाली भी हजम नहीं हो पा रही है। कांग्रेस गरीब का मकान बनता हुआ भी नहीं देख सकती, गरीब के घरों में शौचालय बनता भी नहीं देख सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पेट का हाजमा खराब हो गया है और मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से लूज मोशन भी हो गया है। ये बातें श्री सैनी ने मंगलवार को कैथल में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने चुनाव संबंधी पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी से तैयार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और उन्होंने स्वयं 10 की 10 लोकसभाओं में चुनाव कार्यालय खोल दिए हैं।

कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीब व्यक्ति का सरकार से विश्वास उठ चुका था। परन्तु मोदी-मनोहर सरकार में गरीब व्यक्ति के अंदर उत्साह बढ़ा है। गरीबों को विश्वास हो रहा है कि भाजपा सरकार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है। किसान आंदोलन पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा श्वेत पत्र जारी करके जनता को बताए कि कांग्रेस ने 55 सालों में किसानों के हितों के लिए कौन-कौन से काम किए? नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने किसानों के हितों में बड़े-बड़े काम किए हैं। किसानों को 6000 रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए नायब सैनी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि विपक्षी पार्टी होते हुए भी कांग्रेस देश के विकास को हजम नहीं कर पा रही है। मोदी की लोकप्रियता को भी हजम नहीं कर पा रही। राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है, लेकिन देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की सोच और विचारधारा को समझ चुकी है।

स्वामीनाथन रिपोर्ट पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए नायब सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वामीनाथन आयोग के चेयरमैन थे। तब श्री हुड्डा ने रिपोर्ट लागू नहीं की, बल्कि उसे डस्टबीन में डाल दिया। नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसानों को समद्ध करने का काम कर रही है। मोदी सरकार की तारीफ खुद स्वामीनाथन ने ट्वीट करके की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन से कोई रास्ता निकलने वाला नहीं है। समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री लगातार किसानों से बातचीत कर रहे हैं। रास्ता रोकने से आम जनता को ही परेशानी होती है। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश संधु, जिला मीडिया  प्रभारी राजरमन दीक्षित, सह प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, प्रवक्ता शीषपाल जिंदल और आईटी सैल प्रमुख बलविन्द्र जांगड़ा मौजूद रहे।  

सबका साथ सबका विकास के आधार पर होगा मनोहर सरकार का बजट: नायब सैनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मनोहर सरकार का बजट सबका साथ, सबका विकास के आधार पर होगा। हरियाणा सरकार का बजट प्रदेश को नई पहचान और प्रदेश के विकास कार्यों में नए आयाम स्थापित करता हुआ जनता को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी तक जितने बजट पेश किए हैं देश को ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है।
कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि  55 साल के कांग्रेस कार्यकाल में कृषि बजट केवल 25 हजार करोड़ रुपए था। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में यह बजट बढ़कर 1लाख 25 हजार करोड रुपए हो गया है जो किसानों की खुशहाली, विकास और कृषि जगत के लिए नई सौगात देने का काम कर रहा है। कांग्रेस की सोच और नीतियों पर तंज कसते हुए श्री सैनी ने कहा कि जो लोग किसानों के नाम पर सिर्फ 25 हजार करोड़ रुपए देते थे भला वे किसानों का हित कैसे कर सकते थे।  

नायब सैनी ने कहा कि मनोहर लाल की सरकार में बिना खर्ची और बिना पर्ची नौकरियां मिल रही है। चिरायु योजना के माध्यम से गरीबों का निशुल्क इलाज हो रहा है। गरीब लोगों को पक्के मकान मिल रहे हैं। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने 10 सालों में लोगों का जीवन सरल बनाने का काम किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!