पिता-पुत्र पर हमले को लेकर मां की चेतावनी, आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो विज के आवास के सामने करेगी आत्मदाह
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 04 May, 2023 08:08 PM

शहर में पिता-पुत्र पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने चलते परिजनों राजौंद चौक पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगाया।
कैथल(जयपाल): शहर में पिता-पुत्र पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने चलते परिजनों राजौंद चौक पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगाया। इस दौरान घायल युवक की मां ने एसएचओ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो गृह मंत्री अनिल विजे के कोठी के आगे खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लेगी। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंच गए। साथ ही उन्होंने परिजनों को जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
बता दें कि 2 मई को शहर के राजौंद कस्बे में पिता-पुत्र पर दिनदहाड़े गोलीबारी हुई थी। जिसमें दोनों गंभीर रूप में से घायल हो गए थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई,जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों और परिजनों ने आज जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मागं की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और डीएसपी सज्जन सिंह मौके पर पहुंच गए। साथ ही उन्होंने परिजनों को शांत कराया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

क्लब प्रमोटर और ऑर्गनाइजर पर हमला, तीन गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई शिक्षक घायल, नियमित करने की मांग को लेकर...

जिस बेटी के जूतों के लिए मां ने घरों में काम किया, उसी ने भारत को दिलाया हॉकी में गोल्ड...पिता के...

48 विधायकों की मौजूदगी में PM मोदी ने अनिल विज को दिया विशेष सम्मान, मोदी बोले- अनिल विज ‘बहुत...

रोहतक : MDU में देर रात छात्रों का हंगामा, VC आवास की दीवार पर चढ़ नारेबाजी; बॉय होस्टल में कूलर पर...

इंसानियत शर्मसार; यमुनानगर में 13 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार,...

Faridabad : जमीन बेचकर घर में रखे थे 1.04 करोड़, जानकारी मिलते ही आरोपियों ने बनाया था लूट का...

पानीपत में RWA महिला सचिव के परिवार पर हमला, घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा; सामने आई ये वजह

पानीपत में लस्सी बेचने जा रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बाइक रुकवाकर ताबड़तोड़ बरसाए लाठी-डंडे;...

नौकरी के बहाने मूक-बधिर युवती को गुड़गांव में बुलाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार