नवजात को जन्म देकर भागी मां, पुलिस ने ढूंढ कर पहुंचाया अस्पताल

Edited By Isha, Updated: 18 Dec, 2019 09:29 AM

mother fleeing birth newborn police found hospital

शहर सिविल अस्पताल में देर रात बच्चे को जन्म देकर महिला कहीं गायब हो गई। इस बात का जब स्टाफ को पता चला तो हड़कम्प मच गया। स्टाफ ने महिला को अस्पताल परिसर में ढूंढा लेकिन .....

अम्बाला शहर (पंकज) : शहर सिविल अस्पताल में देर रात बच्चे को जन्म देकर महिला कहीं गायब हो गई। इस बात का जब स्टाफ को पता चला तो हड़कम्प मच गया। स्टाफ ने महिला को अस्पताल परिसर में ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। बताया जा रहा है कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला डाक्टरों व स्टाफ की देखरेख में थी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने मंगलवार दोपहर तक महिला को ढूंढकर वापस अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार मूल रूप से यू.पी. निवासी मिथलेश (30) जलबेड़ा के पास एक किराए के मकान में रहती है। सोमवार रात को उसको प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे शहर के सिविल अस्पताल के प्रसूति विभाग में लेकर पहुंचे। यहां उसने सोमवार-मंगलवार रात 1:30 बजे लड़के को जन्म दिया। इसके कुछ ही समय बाद वह प्रसूति विभाग में बच्चे को छोड़कर गायब हो गई। इसके चलते डाक्टर ने बच्चे को एस.एन.सी.यू. में अपनी निगरानी में रखा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!