HARYANA WEATHER: हरियाणा में फिर होगी मानसून की ENTRY, इन 13 जिलों में भारी बारिश का ALERT !

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 06 Aug, 2024 08:51 AM

monsoon will enter again in 13 districts of haryana

हरियाणा में अगस्त महीने में ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिली, हालांकि कुछ जिलों में बारिश से जलभराव की स्थिति जरूर पैदा हुई, लेकिन अगले ही धूप ने फिर पसीने से लोगों के बुरे हाल कर दिया।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में अगस्त महीने में ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिली, हालांकि कुछ जिलों में बारिश से जलभराव की स्थिति जरूर पैदा हुई, लेकिन अगले ही धूप ने फिर पसीने से लोगों के बुरे हाल कर दिया। देखा जाए तो मौसम कुछ इस तरह है कि बारिश हो तब भी परेशानी और ना हो तब भी मुश्किल। वहीं हरियाणा में बुधवार यानी कल से मानसून फिर से वापसी कर सकता है।

PunjabKesari

इन जिलों में चेतावनी

मौसम विभाग ने रेवाड़ी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज यमुनानगर में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने हरियाणा के अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने इस दौरान हैवी रेन के आसार जताए हैं। 24 घंटे में सूबे के तीन जिले गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और पंचकूला में बादल छाए रहे, यहां 1 से 0.5 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिन के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!