Haryana Weather: हरियाणा से मानसून की अभी नहीं वापसी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Aug, 2024 09:50 AM

monsoon has not yet returned from haryana know the latest weather update

हरियाणा से मानसून अभी वापस नहीं जाएगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में दो दिन और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। प्रदेश में चल रही मानसूनी हवाओं के कारण आज भी 7 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से मानसून अभी वापस नहीं जाएगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में दो दिन और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। प्रदेश में चल रही मानसूनी हवाओं के कारण आज भी 7 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

कल भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा

प्रदेश में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने के साथ ही हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। इसके साथ ही 22 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। वहीं प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण अगस्त में अब तक हरियाणा पूरी तरह से भीगा हुआ है।

अगस्त में 33% अधिक बारिश

आईएमडी के अनुसार अगस्त महीने में ही राज्य में 33% अधिक बारिश हुई है। इसमें यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई। जबकि, अगस्त के 20 दिनों में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है। तापमान में गिरावट राज्य में हुई बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में रात का तापमान जहां 26-27 डिग्री के आसपास है, वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!