मनी ट्रांसफर एजेंट ने अपने कार्यालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Edited By Shivam, Updated: 01 Sep, 2019 06:25 PM

यमुनानगर के जगाधरी में इलाहाबाद बैंक की मिनी शाखा चलाने वाले मनी ट्रांसफर एजेंट ने अपने कार्यालय में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक चनेटी...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): यमुनानगर के जगाधरी में इलाहाबाद बैंक की मिनी शाखा चलाने वाले मनी ट्रांसफर एजेंट ने अपने कार्यालय में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक चनेटी का रहने वाला संदीप (26) है, जो जगाधरी के श्री नगर कॉलोनी में किराए के मकान में कार्यालय बना रखा था।

जानकारी के मुताबिक, संदीप रोज शाम वह अपने गांव चला जाता था। लेकिन कल देर शाम जब उसका एक रिश्तेदार पैसे लेकर आया, जो कि संदीप द्वारा  मंगवाए गए थे, उसने संदीप को फंदे पर लटका हुआ देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जांच पड़ताल की।

जगाधरी थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, मामले की  जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!