मोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर ताईक्वांडो खेल में चमकाया प्रदेश का नाम

Edited By Isha, Updated: 26 Jan, 2020 03:08 PM

mohit brightens name of state in taekwondo game at national level

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गांव ङ्क्षनदाना के मोहित राठी ने महाराष्ट्र के औरंगाबााद में आयोजित राष्ट्रीय ताईक्वांडो खेल में शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर रोहतक और हरियाणा प्रदेश का नाम

रोहतक: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गांव ङ्क्षनदाना के मोहित राठी ने महाराष्ट्र के औरंगाबााद में आयोजित राष्ट्रीय ताईक्वांडो खेल में शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर रोहतक और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। मोहित राठी ने पैर से जख्मी होते हुए भी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रॉफी जीतकर महॢष दयानंद विश्वविद्यालय को सौंपी।

रोहतक पहुंचने पर नगर निगम ङ्क्षनदाना गौरवपीठ और समाज सेवा संगठन ङ्क्षनदाना की ओर से प्रमुख समाज सेवी सुरेश राठी, सतवीर सिंह नेहरा एडवोकेट तथा समाज सेवा संगठन के प्रधान संजय पहलवान आदि ने शाल पहनाकर मोहित राठी का स्वागत किया। हरियाणा युवा शक्ति के प्रधान सुरेश राठी और समाज सेवा संगठन ङ्क्षनदाना के प्रधान संजय पहलवान ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर गांव ङ्क्षनदाना में समस्त ग्रामवासियों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। 
 

हरियाणा प्रदेश के लिए व रोहतक जिले और गांव ङ्क्षनदाना वासियों के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि मोहित राठी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जर्मनी में होने वाले ताईक्वांडो खेलों में भारत की ओर से चयनित किया गया है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!