भाजपा विधायक ने BDPO ऑफिस पर जड़ा ताला, कार्यालय के सामने धरने पर बैठे...जानें क्या है वजह

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Jun, 2025 03:18 PM

mla locked the bdpo office sat on dharna in front of the office

भाजपा के बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने बाढड़ा खंड में अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यवहार से खफा होकर बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। वहीं विधायक उमेद पातुवास के साथ जिलाध्यक्ष व हलकाध्यक्ष भी वहीं धरने पर बैठ गए हैं।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : भाजपा के बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने बाढड़ा खंड में अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यवहार से खफा होकर बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। वहीं विधायक उमेद पातुवास के साथ जिलाध्यक्ष व हलकाध्यक्ष भी वहीं धरने पर बैठ गए हैं। विधायक ने कहा कि अधिकारी काबिल नहीं हैं इनको सस्पेंड किया जाए।

बता दें कि बाढड़ा के भाजपा विधायक उमेद सिंह पातुवास बाढड़ा में आयुष्मान कार्ड से संबंधित एक कार्यक्रम के लिए बीडपीओ कार्यालय पहुंचे थे। खंड के कई गांवों के सरपंच भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान बीडीपीओ से चाबी मांगी तो अधिकारियों ने चाबी देने से मना कर दिया। ऐसे में विधायक उमेद पातुवास व अन्य पदाधिकारियों ने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला लगाकर धरने पर बैठे गए। 

बीडीपीओ ने कमरा खोलने से किया मना- विधायक

धरने पर मौजूद विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के कार्यक्रम के लिए बैठने के लिए कमरा खुलवाने के लिए एसईपीओ को बोला तो उसने कहा कि उसके पास चाबी नहीं है, बीडपीओ के पास चाबी है। उसके बाद विधायक ने बीडीपीओ के पास कॉल की तो उसने कहा कि वह कमरा नहीं खोल सकती हैं। जिससे खफा विधायक ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया और जिलाध्यक्ष, हल्काध्यक्ष सहित दूसरे पदाधिकारियों के साथ वहीं पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि डीसी को फोन कर मामले से अवगत करवाया है और सीएम अभी मीटिंग में हैं उनको भी इससे अवगत करवाया जाएगा। ऐसे अधिकारी काबिल नहीं हैं इन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!