बदमाशों ने डाला शादी के रंग में भंग...मेहंदी की रस्म में की ताबड़तोड़ फायरिंग...पूरे इलाके में दहशत

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 May, 2026 03:41 PM

miscreants spoiled the wedding celebrations  opened fire during the mehendi cer

पलवल जिले के फिरोजपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान अचानक हथियार से लैस बदमाशों ने फायरिंग शुरू

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल जिले के फिरोजपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान अचानक हथियार से लैस बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक घर पर हुए हमले को लेकर लोग इधर-उधर छिपकर जान बचाने लगे। इस हिंसक घटना में दुल्हन का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल वहां मौजूद लोगों और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह वारदात उस समय हुई जब पीड़ित विजय सिंह के घर में उनकी बेटी की शादी के लिए मेहंदी की रस्म चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार जश्न मना रहे थे। विजय सिंह के मुताबिक उनका बेटा नितिन रात करीब 10 बजे सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ ही देर बाद हमलावर वहां पहुंच गए। जोकि कार में सवार होकर आए थे। उनके पास अवैध बंदूके, लाठी - डंडे और फरसे जैसे घातक हथियार थे, घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। 

PunjabKesari

जब परिजनों ने हमलावरों को शांत करने और बातचीत करने की कोशिश कोशिश की। तो आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली नितिन के पैर में जा लगी। जिससे वह लहू - लोहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर भागते समय बदमाशो ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी गोलियां बरसाई। 

इसके बाद नितिन को तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत चिंताजनक होने का कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां नितिन का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सदर थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि विजय सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तार होंगे।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!