रात को घूमने निकले युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Edited By Shivam, Updated: 02 Sep, 2019 05:56 PM

सोनीपत की भगत सिंह कालोनी में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। वहीं राहगीरों ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत की भगत सिंह कालोनी में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। वहीं राहगीरों ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्प्ताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला जुबेर (23) रविवार रात को घूमने के लिए घर से निकला था। जब वह रोड की तरफ गया तो हमलावरों ने वहां  आकर जुबेर पर गोली चला दी। गोली जुबेर के पेट के पास जा लगी। गोली लगने से जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों ने परिजनों को अवगत कराया। 

परिजन मौके पर पहुंचे और जुबेर को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जुबेर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे खानपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने हमलावरों के बारे में जानकारी होने से मना किया है। जुबेर के ब्यान दर्ज होने पर पूरे मामले का पता लग सकेगा। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि एक युवक पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले में परिजनों से बात की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की तलाश की जाएगी। दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है। अभी मामले में इतनी जानकारी मिल पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!