गुरुग्राम- नाबालिग युवती से कई महीनों तक गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jun, 2022 06:41 PM

पिनगवां थाना के एक गांव में एक नाबालिग युवती के साथ तीन लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के साथ कई महीनों से गैंगरेप कर रहे थे, जिसके कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपियों ने पीड़िता को दवा खिलाकर गर्भपात कराया। दवा खाने...
गुरुग्राम / पुन्हाना, (ब्यूरो): पिनगवां थाना के एक गांव में एक नाबालिग युवती के साथ तीन लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के साथ कई महीनों से गैंगरेप कर रहे थे, जिसके कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपियों ने पीड़िता को दवा खिलाकर गर्भपात कराया। दवा खाने के बाद नाबालिग पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई जिसके कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अक्सर बाहर रहता है। घर से थोड़ी दूर पशुओं को बांधने की जगह है। उसकी नाबालिग बेटी पशुओं को सुबह शाम चारा डालने जाती है। पीड़िता की मां ने बताया की कुछ महीनों पहले वो अपने मायके गई थी। उस समय उसकी बेटी पशुओं को चारा डालने के लिए प्लाट पर गई वहां पर गांव के ही तारीफ, शहबाज, मुजमिल ने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपियों ने उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। इस बीच वह गर्भवति हो गई जिसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने डॉक्टरों को आपबीती बताई, जिन्होंने नाबालिग की मां और पुलिस को इस बारे में बताया। पिनगवां पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तारिफ, मुजमिल, शहबाज पर धारा 313, 376डी, 452, 506 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Story

फरीदाबाद में हैवान बना पति; 6 माह की गर्भवती पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत, जानकर कांप जाएगी रूंह

गर्भवती महिला की मौत का मामला: हाई कोर्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बर्खास्तगी को रखा बरकरार

दिल्ली से नाबालिग को अगवा कर गुड़गांव में रेप के बाद हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव

यमुनानगर: नहर में नारियल पकड़ने गया नाबालिग डूबा, दोस्तों के साथ नहाने गया था वंश

पंजाब CM वीडियो विवाद मामले में बड़ा ट्विस्ट, 10 लाख देकर फर्जी रिपोर्ट बनवाने का आरोप, गुरुग्राम...

जींद में दिव्यांग युवती से दरिंदगी, लिफ्ट देने के बहाने खेतों में ले गया दरिंदा और फिर किया...

शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक रेप, केस दर्ज

युवती से दोस्ती कर युवक ने किया रेप, केस दर्ज, आरोपी फरार

सरकार के इस एक फैसले से बदल जाएगी प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को होगा बड़ा लाभ

प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, युवाओं को मिलेगा लाभ