करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की लापता, मां को अपहरण का संदेह

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Sep, 2024 10:19 AM

minor girl missing under suspicious circumstances in karnal

करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नाबालिग कल सुबह रोजाना की तरह स्कूल गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी।

करनाल : करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नाबालिग कल सुबह रोजाना की तरह स्कूल गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। छात्रा की मां ने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। मां की शिकायत के आधार पर असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल वह किसी काम से पानीपत गई थी। गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी सुबह उसके सामने वाले स्कूल में पढ़ने गई थी, लेकिन जब वह शाम को वापस लौटी तो बेटी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद उसने अपनी बेटी को हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने उसकी बेटी का किसी अज्ञात द्वारा अपहरण करने का शक जताया है। उसे डर है कि कहीं उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!