हरियाणा में अब नहीं घुस पाएंगे प्रवासी मजदूर, 24 घंटे से सभी अंतर राज्य सीमा सील : विज

Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2020 09:03 AM

migrant laborers to enter haryana now all inter state border seals

देशभर में सरकारों के लिए मुश्किल बने प्रवासी मजदूरों की एंट्री अब हरियाणा में पूरी तरह से रोक दी गई है। 24 घंटों से सरकार की सख्ती के बाद प्रदेश की सीमाओं ......

चंडीगढ़ : देशभर में सरकारों के लिए मुश्किल बने प्रवासी मजदूरों की एंट्री अब हरियाणा में पूरी तरह से रोक दी गई है। 24 घंटों से सरकार की सख्ती के बाद प्रदेश की सीमाओं से ही प्रवासी मजदूरों को बैरंग लौटाया जा रहा है। राजस्थान की ओर से भेजे गए मजदूरों को हरियाणा बॉर्डर पर वापस भेज दिया गया। 3 दिन से दोनों राज्यों के बीच यह खेल चल रहा था, लेकिन हरियाणा की ओर से बस से भेजने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से आने वाले मजदूरों को अब किसी भी तरह से प्रदेश में घुसने नहीं दिया जा रहा है। 

सीमाओं पर 24 घंटे पुलिस का पहरा
गृह मंत्री  ने पुलिस अधीक्षकों को सख्त आदेश दिया है कि अपने-अपने जिले और पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से सटे स्थानों को पूरी तरह से सील कर दें और किसी भी व्यक्ति को आने की इजाजत न दें। अंतर राज्य सीमा को सील रखने के लिए 24 घंटे पुलिस का पहरा लगाने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री ने मंगलवार दोपहर बाद  अम्बाला-लुधियाना राजमार्ग पर पंजाब बॉर्डर पर पुलिस नाके का मुआयना किया।

निकायों में 18 तालमेल अधिकारी नियुक्त : विज
विज ने कहा है कि मॉनिटरिंग व निगरानी मुख्यालय स्तर पर करने के लिए सभी 10 निगमों के आयुक्तों के साथ-साथ पालिकाओं में 18 तालमेल अधिकारी नियुक्त किए हैं। वहीं,  87 पालिकाओं को 288.92 करोड़ की राशि अनुदान के रूप में जारी की है। विज ने बताया कि सरकार ने संबंधित पालिकाओं के फंड से किए जाने वाले खर्च को भी फिट चार्जिज घोषित करने किया है। पालिकाओं में पानी व सीवरेज के बिलों, संपत्ति कर तथा पालिकाओं की दुकानों का किराया, तहबाजारी, लाइसैंस फीस की जमा करने की तय तिथि को भी आगे बढ़ाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!