3 ब्लॉक के मिड डे मील के कर्मचारियों ने की बैठक, 8 अक्टूबर को करनाल में होने वाली रैली की बनाई रणनीति
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 24 Sep, 2023 03:43 PM

मिड डे मील के कर्मचारियों ने रविवार को गोहाना जींद रोड स्थित पार्क में बैठक की। बैठक में वेतन बढ़ाने व अन्य मांगों पर चर्चा हुई। साथ की कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बैठक में 8 अक्टूबर को करनाल में होने वाली रैली को लेकर रणनीति...
गोहाना(सुनील जिंदल): मिड डे मील के कर्मचारियों ने रविवार को गोहाना जींद रोड स्थित पार्क में बैठक की। बैठक में वेतन बढ़ाने व अन्य मांगों पर चर्चा हुई। साथ की कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बैठक में 8 अक्टूबर को करनाल में होने वाली रैली को लेकर रणनीति भी बनाई गई। इस दौरान मिड डे मील वर्कर्स व हरियाणा विद्यालय संघ के सेक्रेटरी नरेंद्र चहल ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। जिसके विरोध में रविवार को गोहाना, कथूरा व मुंडलाना ब्लॉक से मिड डे मील के कर्मचारियों ने बैठक की।
वहीं बैठक में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें केवल 7 हजार रुपये का वेतन देती है, जिससे उनका गुजारा भी नहीं हो रहा है। सरकार उनके वेतन को बढ़ाए और उन्हें डीए व टीए आदि की सुविधा दी जाए। इस मौके पर तीनो ब्लॉक की कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके इलावा 8 अक्तूबर को करनाल में होने वाली रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेगी इस दौरान कर्मचारियों को पक्का करने के इलावा अन्य कई कर्मचारियों के मुद्दों पर भी चर्चा कर आगामी रणनीति को तैयार किया गया।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, 8 फीट ऊंचाई से उतार ले गए इनवर्टर, स्थानीय लोगों में रोष...

पानीपत में अचानक तेज धमाके के साथ फटा बिजली ट्रांसफॉर्मर, छत पर खेल रहे 3 बच्चे झुलसे; मची चीख-पुकार

तपते हरियाणा को मिली ठंडक: Haryana में बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन ऑरेंज अलर्ट

फरीदाबाद में सोसाइटी में लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसे 3 बच्चे, स्कूल जाने के लिए निकले थे मासूम

करनाल में मेयर का फर्जी पीए बनकर लोगों से ऐंठे पैसे, अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

झज्जर पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, 1680 नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित शीशियों के साथ 3 अरेस्ट

हरियाणा में घर बनाने के नियम बदले, 4 मंजिला बिल्डिंग बनाने वालों को करना होगा जरूरी काम...पढ़ें...

तड़के 3 बजे खुली नींद और घर का नजारा देख उड़ गए होश...पानीपत में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात!

Ambala चुनाव में बड़ा झटका ! वार्ड 3 के Congress प्रत्याशी का नामांकन रद्द, चौंकाने वाली वजह आई...

NIT ब्लॉक स्कूल यौन शोषण मामले में नया मोड़, पुलिस अब केस रद्द करने पर कर रही विचार... जानिए क्यों