पारा पहुंचा 47 डिग्री, अभी नहीं राहत के आसार

Edited By Naveen Dalal, Updated: 10 Jun, 2019 02:16 PM

mercury reach 47 degrees no relief yet

गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सूर्यदेव लगातार आग बरसा रहे हैं। सूर्य की किरणे शोले बनकर झुलसा रही हैं...

कैथल (महीपाल): गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सूर्यदेव लगातार आग बरसा रहे हैं। सूर्य की किरणे शोले बनकर झुलसा रही हैं। गर्मी की चपेट में आने से मनुष्य ही नहीं पेड़-पौधे व फसलें भी नष्ट होने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी झेलनी पड़ेगी। इन दिनों किसानों ने खेतों में पशुओं के हरे चारे के लिए ज्वार व कपास की बिजाई की हुई हैं। गर्मी के कारण कपास, ज्वार, बागवानी के पौधे, धान के पौध पर बुरा असर पड़ रहा है। गर्मी के कारण ये झुलसने लगे हैं।

ऐसे में किसानों की ङ्क्षचता भी बढ़ गई हैं। विशेषज्ञ किसानों को अपनी फसलों व पौधों को बचाने के लिए सुबह-शाम के समय सिंचाई की सलाह दे रहे हैं। कपास में सिंचाई से पहले निराई-गुड़ाई करें ताकि सिंचाई का कपास को अधिक लाभ मिले। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते दोपहर में बाजार भी सुने रहे। सुबह से ही गर्मी का असर शुरू हो जाने से लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। 

चिलचिलाती धूप के चलते सड़क भट्टी की तरह तपने लगी हैं। पारे में बढ़ौतरी से लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। इस बार तन झुलसाने वाली गर्मी से आमजन और पशु-पक्षी झुलस रहे हैं। लगातार तापमान में हो रही बढ़ौतरी के साथ ही सुबह से लेकर शाम तक गर्मी कहर बरपा रही है। हालांकि शहर में जगह-जगह लोगों द्वारा ठंडे पानी व शरबत की छबील भी लगाई गई थी। गर्मी में परेशान होकर गुजर रहे लोग इन छबील पर अपनी प्यास बुझाकर राहत पा रहे थे।  गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। सुबह व शाम के समय पार्कों में चहल-पहल दिखी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!