शादी से पहले गर्भवती हुई तो लड़की ने युवक से भरवा ली मांग, फिर पता चली सच्‍चाई तो उड़े होश

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Nov, 2024 12:16 PM

married youth got married in panipat

शादी से पहले ही युवती के गर्भवती हो जाने पर उसने युवक से मंदिर में जाकर शादी कर ली।

पानीपत : शादी से पहले ही युवती के गर्भवती हो जाने पर उसने युवक से मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद उसे बेटी पैदा हुई तब से युवक और उसके घर वाले दहेज को लेकर परेशान करने लगे। इसी बीच पता चला कि युवक तो पहले से ही शादीशुदा है और उसका 5 साल का बेटा भी है। युवक की पहली पत्‍नी भी अपने मायके से ससुराल आ गई और उसके बाद युवक ने अपनी दूसरी पत्‍नी को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्‍याय मांगा है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है जिसमें उसने बताया है कि उसके साथ धोखा हुआ है। एक शादीशुदा युवक ने उससे नशीला पदार्थ सुंघाकर रेप किया था जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इस पर युवक ने खुद को कुंवारा बताकर उससे शादी कर ली थी। शादी से उसे बेटी भी हो गयी, तब झगड़ा कर मायके गई युवक की पहली पत्नी को जब इस बात पता चला तो वह अपने बच्चे के साथ ससुराल लौट आई। इस पर युवक ने मारपीट कर दूसरी पत्नी को घर से निकाल दिया।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी में रहती है। नवंबर 2021 में वह एक शादी में गई हुई थी। यहां भगवान सिंह भी आया हुआ था। वही पर दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद उनके नंबर एक्सचेंज हो गए, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2022 में एक दिन वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान भगवान सिंह घर पर आया, वहां उसने नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके साथ रेप किया। जब वह होश में आई तो उसने विरोध किया और पुलिस में शिकायत देने की बात कही। डर की वजह से वह चुप हो गई, कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। उसने भगवान सिंह को इस बारे में बताया तो उसने कहा कि वह कुंवारा है, उससे शादी कर लेगा। दोनों परिवारों की सहमति से मई 2022 में एक मंदिर में उन्होंने शादी कर ली। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!