Ambala:  5 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

Edited By Isha, Updated: 08 May, 2024 09:51 AM

married women die in ambala

जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। यमुनानगर की रहने वाली रजनी की शादी लगभग 17 साल पहले अंबाला शहर के मनमोहन नगर के रहने वाले फौजी नामक युवक से हुई थी। कल देर रात रजनी के परिजनों को सूचना मिली

अंबाला: जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। यमुनानगर की रहने वाली रजनी की शादी लगभग 17 साल पहले अंबाला शहर के मनमोहन नगर के रहने वाले फौजी नामक युवक से हुई थी। कल देर रात रजनी के परिजनों को सूचना मिली कि रजनी की मौत हो गई है। जिसके बाद आनन फानन में परिजन अंबाला पहुंचे और रजनी की बॉडी पर कई चोट और गले पर रस्सी के निशान देख पोस्टमार्टम की मांग की।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

परिजनों का कहना है कि रजनी की हत्या हुई है, जोकि उसके पति ने ही की है। रजनी के पिता ने बताया कि 15 वर्ष पहले उसकी बेटी रजी की शादी मनमोहन नगर के रहने वाले फौजी से हुई थी। उसकी बेटी के पांच बच्चे हैं। शादी के बाद से उसकी बेटी रजी के साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थी।

पिता ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी बेटी उन्हें मिलने यमुनानगर आई थी। तब तक वह ठीक थी। जांच अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!